Showing posts with label कहानी संग्रह. Show all posts
Showing posts with label कहानी संग्रह. Show all posts

Thursday, April 3, 2025

राम का अपहरण कहानी संग्रह डॉ राशि सिंहा

राम का अपहरण
पांच कहानियों का संग्रह
      डॉक्टर राशि सिंह का कहानी संग्रह 'राम का अपहरण' समसामयिक, प्रासंगिक है इसकी कहानी वर्तमान का सच प्रस्तुत करती है 'सच्ची उड़ान' की एनी को उसकी मासी मनोवैज्ञानिक तरीके से रास्ते पर लाती है आज की युवाओं मैं चल रही समस्या का हल है इस कहानी मे. युवा स्वतंत्रता को स्वच्छंदता समझ बैठे हैं और पुरानी पीढ़ी उसको सही रास्ते पर नहीं ला पा रही है पर इस कहानी में ले आती है .
'हामी' कहानी की महिला पात्र आर्थिक रूप से सक्षम होते ही पुरुष की तरह व्यवहार करने लगती है स्त्री विमर्श की यह कहानी ललिता देवी के पात्र के रूप में स्वाभिमानी है .
इस संग्रह की बेहतरीन कहानी 'इंपोर्टेंस' है इसमें स्त्री खुलापन लिए है  और उसका पति अपवाद उसकी समझ चालाकी लगती है पुरुष स्त्री को गलत समझता है उसके सहज  ,सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार को शारीरिक समर्पण मान लेता है .
कहानी संग्रह में सिर्फ पांच कहानियां लेकिन पांचो अलग-अलग रंग लिए हुए 'श्रॉप का डांस' कहानी में पुरुष पात्र कर्म में व्यस्त थे अपनी पत्नी को समय नहीं देता और एक घटना पत्नी को श्रापित बना देती है  श्रॉप कैसे लागू होता है यह पता नहीं है यह मनोवैज्ञानिक दबाव भी हो सकता है .
   बिहार की बड़ी समस्या पकडूआ ब्याह पर लिखी कहानी तो अद्भुत है "राम का अपहरण" नाम कुछ विवाद पैदा करता है पात्रों की तुलना भी राम सीता से है लेकिन सकारात्मक है रूबी जैसा पात्र सुकून भरा है एक बार पढ़ने लायक है  कहानी संग्रह.
   कहानीया काल्पनिक होने के साथ-साथ यथार्थ भी लीए हुए हैं विषय वस्तु बहुत अच्छी है और पात्रों का चयन भी श्रेष्ठ है अनावश्यक रूप से कहानियों को खींचा नहीं गया है शैली कुशलता पूर्ण है.
भारत दोषी
गांधी सद्भावना सम्मान प्राप्त लेखक
97994 67007