सहेली की साईकल
बहुत उत्साही थी सीमा। नवीं कक्षा में प्रवेश पर आज सरकार उसे साईकल देने वाली थी।
मुख्य अतिथि विधायक ने कहा बालिकाओ के लिए ही है यह साईकल। वही चलाये , स्कूल इसपर ही आये पढ़ने। भाई-पिता को न दे चलाने।
सीमा की सहेली ने धीरे से कहा स्कूल से बाहर निकलते ही भाई ले लेगा साईकल। खड़ा है बाहर।
सीमा खुश थी। सुबह ही मम्मी ने कह दिया था की साईकल को हाथ नहीं लगाएगा भाई और पापा ने भी भाई को हिदायत दे दी थी। पर सीमा सहेली के लिए दुखी थी।

No comments:
Post a Comment