Sunday, January 26, 2025

कांग्रेस कार्यालय में मनाया धूमधाम से गणतंत्र दिवस

प्रेस नोट

कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

धूम धाम से मनाया 76 वा गणतन्त्र दिवस  

प्रेस नोट / गणतन्त्र दिवस पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व मंत्री और विधायक अर्जुन सिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पंडया ने कहा की आज ही के दिन 76 वर्ष पूर्व देश का संविधान लागु किया गया था इसकी छत्र छाया में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है.उन्होंने कहा  की संविधान में आम आदमी के लिए जो प्रावधान  है वे जन-जन तक पहुचे. इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र  गान किया.  जिला सोशल मिडिया प्रभारी भारत दोसी ने बताया की जिला कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन लाल मेहता, श्याम सिंह चेलावत, महेश जोशी, भालचंद्र नगर, लता निनामा,पीसीसी सदस्य राकेश सेठिया, उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, महासचिव देवबाला राठोड,डायालाल गर्ग,नवाब फौजदार,न्याजुल्ला खा चौहान,देवेन्द्र त्रिवेदी, साजिद नायक, शाहिद मंसूरी, हिना शर्मा, धीरजमल डामोर, शैलेन्द्र वोरा, धनपाल चरपोटा, बद्री लाल कलाल, मुन्ना खान, आसिफ मुस्तफा पठान , संजय जैन, सईद परवाना,कैलाश चन्द्र कसोत,निवर्तमान पार्षद भरत यादव, धनेश्वर यादव, सुरेश कलाल, महबूब भाई, कमरुनिषा,गोविन्द सोनी, जाहिद एहमद सिन्धी, गोविन्द गुर्जर,सेवालाल कलाल, सरपंच मनोज श्रीमाल, मोहम्मद रफीक ,समसाद भाई, नाजीर मंसूरी, केशर कुंवर सिसोदिया, निखिलेश श्रीमाल, जयेश जोशी,जाहिद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ और समर्थको ने भाग लिया.  

भारत दोसी

जिला सोशल मिडिया प्रभारी कांग्रेस

फोटो

Thursday, October 31, 2024

बांसवाड़ा में हिमांशु कुमार की सद्भावना गोष्टी

गांधी विचारक हिमांशु कुमार ने बांसवाड़ा में यह कहा

सद्भाव, इंसाफ और न्याय का संदेश देने निकले गाँधीवादी हिमांशु कुमार    

जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाडा में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में गाँधी विचारक और साईकिल यात्री हिमांशु कुमार ने कहा की वाट्सअप्प पर सबके खिलाफ संदेश आते है जो महिला- पुरुष को, जाती- धर्म आदि को  बाटने की बात करते है ऐसे में मुझे लगा की लोगो में सद्भाव ,एकता ,इंसाफ ,न्याय जगाने के लिए मुझे  पैदल यात्रा करनी चाहिए . उन्होंने जंगल में आग लगने पर चिड़िया के चोंच में पानी डालने के प्रयास का जिक्र करते हुए कहा  की हमारी गिनती आग बुझाने वालो में होनी चाहिए लगाने वालो में नहीं. उन्होंने कहा की मेरी आयु सिर्फ एक संख्या है , होसला लेकर साईकिल यात्रा पर निकला हूँ. नई पीढ़ी के युवाओ से भेट हो रही है और उनको अपना संदेश दे रहा हूँ.

    गोष्ठी के पूर्व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि और भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके और श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके कार्यो को याद किया गया. गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पंडया ने कहा की गोविन्द गुरु और हरिदेव जोशी ने स्वतन्त्रता के आन्दोलन में बड़ा योगदान दिया जोशी ने इस क्षेत्र का विकास किया और सम्पन्नता आई. कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कहा की अमन ,शांति और एकता के साथ ही देश की एकता जरुरी है हिमांशु कुमार की यात्रा इसके लिए एक प्रयास है. कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एडवोकेट केशव निनामा ने कहा की देश को इस तरह के त्याग की जरुरत है. जिला सोशल मिडिया प्रभारी भारत दोसी ने कहा  की इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,नवाब फौजदार,मुकेश जोशी, इक़बाल भाई लोखंडवाला  देवबाला राठोड,सुरेश कलाल, जाहिद एहमद सिन्धी,चंदा डामोर, भरत यादव, सरपंच भैरुलाल मइडा,कांतिलाल रावत , शाहिद मंसूरी, शहनाज बी , मिलन चाहिल, धीरजमल डामोर, हेमंत मइडा , सईद परवाना, कुसुम रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पधाधिकारी उपस्थित रहे. आभार महिला कांग्रेस की राज्य सचिव लता निनामा ने माना .

फोटो

भारत दोसी

जिला सोशल मिडिया प्रभारी

Tuesday, October 22, 2024

कविता

कविता

 

दीपक

 

मैं जब छोटा था

तब से देख रहा हूँ तुमको

दीपावली के कुछ दिन

पहले से माँ जलाती है

रोशन करती है तुमसे सुबह

जैसे कर रही स्वागत सूरज का

शाम को

मीटा रही हो तिमिर को .

 

दीपावली की शाम को

घर का हर  कौना  

जगमग जाता है तुमसे

छत की मुंडेर टिमटिमाती है

पंक्तिबद्ध ऐसे,लगते हो तुम जैसे

पढ़ा रहे हो पाठ

अनुशासन का.

 

माँ कहती है

तुम्हारी रोशनी का कोई विकल्प नहीं

कितनी ही जला लो मोमबत्तियां

या जला दो बल्ब की लड़ियाँ

तुम्हारी रोशनी ही भरती है

भीतरी प्रकाश

मीटाती है अंदर का अंधकार

वो तुम्हे मानती है

जलती हुई, आत्मवान

माँ इसलिए करती है रोज दिया- बाती

नीज मंदिर,तुलसी चौबार

वो जानती है तुम्हारा प्रकाश

करता है घर को सरोबर,पावन,संस्कार.

 

तुम्हारे होते कैसे

हो सकता है धरती पर अँधियारा ?

तुम खुद जलकर

करते हो प्रकाश

हर घर को रोशन

जिससे होते सब आबाद.

भारत दोसी

9799467007  

 


Wednesday, December 27, 2023

15 प्रश्नोत्तर में कांग्रेस

कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस

आपको यह जानना चाहिए 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 28 दिसम्बर, 1885 को 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहा हुई थी?
उत्तर- मुंबई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के दिन कितने प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे?
उत्तर- 72 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- कोलकात्ता के व्योमेश बनर्जी 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख संस्थापक कौन- कौन थे?
उत्तर- दादा भाई नौरोजी, दिनशा वाचा, ए ओ हूम आदि। 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किस बड़े आंदोलन में भागीदारी निभाई थी?
उत्तर- देश के आज़ादी आंदोलन में। 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्यालय कहा है?
उत्तर- नई दिल्ली में 
प्रश्न - महात्मा गांधी कब कांग्रेस महासचिव बने?
उत्तर- 1919 में ।
प्रश्न- महात्मा गांधी के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर- कांग्रेस इलीट वर्ग से निकलकर जनसमुदाय की पार्टी बन गई ।
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का  संक्षिप्त राजनीतिक इतिहास बताओ?
उत्तर- 1947 से 2014 तक हुए 16 आम चुनाव में कांग्रेस ने 6 बार पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। 4 बार सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया। 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुल कितने वर्ष केंद्र मे सरकार रही?
उत्तर- 49 वर्ष 
प्रश्न - कांग्रेस  ने देश को कितने प्रधानमंत्री दिए?
उत्तर- सात।  जवाहरलाल नेहरू, गुलजारी लाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह ।
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष का नाम बताओ?
उत्तर- मल्लिकार्जुन खरगे 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अब तक कितने अध्यक्ष रहे?
उत्तर- 61 
प्रश्न - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर- एनी बीसेंट 

भारत दोसी

Thursday, December 7, 2023

संभाग बनने के बाद कांग्रेस को मिली पाच सीट

बांसवाडा सम्भाग में बीजेपी को मिले ज्यादा वोट 
संभाग गठन पर कांग्रेस को मिली पांच सीट 

बांसवाडा /  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिसने जो माँगा वो दिया लोग मांगते – मांगते थक गए पर गहलोत देते हुए नहीं.उन्होंने बांसवाडा को सम्भाग बना दिया जिसमे बाँसवाडा की पाच, डूंगरपुर की चार और प्रतापगढ़ की दो विधानसभा के क्षेत्र को सम्मलित किया लेकिन विधानसभा चुनाव में लाभ नहीं मिला बीजेपी को कांग्रेस और बीएपी से ज्यादा मत मिले उसे सात लाख उन्सठ हजार पांच सौ तैतीस मत प्राप्त हुए. ग्यारह विधानसभा में बीजेपी को तीन ही सीट सागवाडा, गढ़ी और प्रतापगढ़ में जीत मिली. कांग्रेस को भले ही पाच विधानसभा डूंगरपुर, घाटोल, बांसवाडा,बागीदौरा, कुशलगढ़  में विजय प्राप्त हुई लेकिन इसे बीजेपी से 21860 कम मत मिले. 
    इस विधानसभा चुनाव में बांसवाडा सम्भाग बीएपी का उभरना बड़ी घटना है उसे इस सम्भाग में सात लाख इक्कीस हजार ग्यारह मत मिले. सिर्फ चार माह पूर्व गठित इस पार्टी की यह बढ़ी उपलब्धी मानी जा रही है इसे तीन सीट चौरासी, आसपुर और धरियावाद पर जीत मिली लेकिन राजनैतिक विश्लेषक इसे लोकसभा चुनाव के लिए खतरा बता रहे है वैसे बांसवाडा  और डूंगरपुर लोकसभा सीट में इस सम्भाग की आठ विधानसभा ही है डूंगरपुर की आसपुर और प्रतापगढ़ और धरियावाद सीट इसमें नहीं है. बीएपी ने इस सम्भाग की तीन सीट जीतकर राज्यस्तर पर तीसरी बड़ी पार्टी की हेसियत प्राप्त कर ली है. इस जातीय आधारित पार्टी का जनाधार आदिवासी है लेकिन माना जा रहा है की इस क्षेत्र के आदिवासी कर्मचारी कार्यकर्ता है. आदिवासी संस्क्रति, अस्मिता की अलग पहचान के लिए काम कर रहे इस सन्गठन को पहले बीटीपी ने पहचान दी थी जो की आदिवासी अस्मिता के लिए कार्यरत रहा है जो अभी भी है लेकिन उसका जनाधार खत्म हो गया है. 

फोटो

सरकारी कर्मचारियों ने दिया ओपीएस के लिए वोट पर ...

कर्मचारियों ने दिए कांग्रेस को मत
बांसवाडा और डूंगरपुर के डाटा   
बांसवाड़ा / अशोक गहलोत सरकार की बड़ी योजना में ओल्ड पेंशन योजना रही उन्होंने जो सात गरंटिया देने का संकल्प लिया था उसमे ओपीएस को क़ानूनी जामा पहनाना भी था वैसे उन्होंने पहले ही ओपस दे दी थी जिसका लाभ २००४ के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मिलना था. ३०-३५ साल नौकरी करने के बाद पेंशन मिलना एक जन कल्याणकारी कदम रहा लेकिन अब शायद राजस्थान बीजेपी की राज्य सरकार यह नहीं देगी क्योकि केंद्र सरकार इसके विरुद्ध है. 
    विधानसभा चुनाव के डाक मतपत्र के आंकड़े देखे तो लगता है की सरकारी कर्मचारियों को अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार से उम्मीद रही इसीलिए उन्होंने मत भी दिए प्राप्त डाटा में निशक्त और ८० वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर भी है फिर भी अनुमान है की कर्मचारियों ने गहलोत का साथ दिया पर राजस्थान में बीजेपी की सरकार बन गई. प्राप्त डाटा के अनुसार बांसवाडा विधानसभा में कांग्रेस को 873 और बीजेपी को 1113 घाटोल में क्रमश 269 और 411 गढ़ी में 528 और 378 बागीदौरा में कांग्रेस को 662 और बीजेपी को 855 कुशलगढ़ में 1288 और 365 मत मिले.  
      डूंगरपुर विधानसभा में कांग्रेस को 221 और बीजेपी को 378 आसपुर में 880 और 515 सागवाडा 379 और  720 और चौरासी में कांग्रेस को कांग्रस को 660 और बीजेपी को 1423 मत मिले.